
सहारा न्यूज टुडे संम्पादक दुर्गेश कुमार तिवारी
कानपुर नगर। शिवराजपुर पुलिस ने गुरुवार को 05 किलो नाजायज गांजा के साथ दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। थाना प्रभारी शिवराजपुर ने बताया कि पकड़े गए अभियुक्त संजय पुत्र सुरेश निवासी मक्कापुरवा (महिपालपुर), शानू पुत्र श्री सुरेश निवासी मक्कापुरवा (महिपालपुर) के है। गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों के पास से 05 किलो गांजा, दो मोबाइल, एक मोटर साइकिल बरामद की। पकड़े गये अभियुक्तों को पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है।