
सहारा न्यूज टुडे संम्पादक दुर्गेश कुमार तिवारी
कानपुर नगर। भारत रत्न डॉ0 भीमराव अंबेडकर जी की जयंती पर उनके चित्र पर पुलिस आयुक्त श्री अखिल कुमार, संयुक्त पुलिस आयुक्त श्री विनोद कुमार सिंह एवं अपर पुलिस आयुक्त कानून/व्यवस्था श्री हरीश चन्दर द्वारा माल्यार्पण किया गया। पुलिस आयुक्त महोदय द्वारा सम्बोधन में कहा गया कि आज हम उस महान व्यक्तित्व को श्रद्धा और सम्मानपूर्वक स्मरण करते हैं, जिनकी सोच और संघर्ष ने करोड़ों भारतीयों को न्याय, समानता और अधिकार दिलाया है। डॉ0 भीमराव अंबेडकर न केवल हमारे संविधान के शिल्पकार थे, बल्कि वे सामाजिक क्रांति के अग्रदूत भी थे। उन्होंने जाति, भेदभाव और असमानता के विरुद्ध जीवनभर संघर्ष किया और शिक्षा को समाज परिवर्तन का सबसे बड़ा अस्त्र माना। जो आज भी हमें प्रेरणा देता है और आगे बढ़ने की राह दिखाता है।