
सहारा न्यूज टुडे संम्पादक दुर्गेश कुमार तिवारी
कानपुर नगर। गोविंदनगर थाना क्षेत्र में बुधवार देर रात मासूम नहर में गिर कर लापता हो गया। पुलिस ने गोताखोरों की मदद से मासूम की तालाश की। उसका कुछ पता नहीं चला। दादानगर क्षेत्र की खारजा नहर के पास बनी बस्ती मे नीलकमल अपने परिवार के साथ रहते थे। बुधवार की रात नीलकमल के पिता सुरेश घर से कहीं जा रहे थे तभी उनका नाती साहिल भी उनके पीछे दौड़ा तभी साहिल का संतुलन बिगड़ गया और वह घर के सामने बह रही नहर में गिर गया। नहर मे गिरते देख घरवाले दौडे लेकिन तेज बहाव के कारण उसका कोई पता नहीं चला। घटना के बाद घरवालों मे कोहराम मच गया। क्षेत्रीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों को बुलाया। गोताखोरों ने मासूम बच्चे की तालाश के लिए नहर में जाल लगा कर तालाश की। मगर बच्चे की कोई जानकारी नहीं मिली। बच्चे की तालाश ज़ारी है।