सहारा न्यूज टुडे संम्पादक दुर्गेश कुमार तिवारी
कानपुर नगर। कानपुर के चकेरी एयरपोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी एक अज्ञात व्यक्ति दी। मोहित नामक व्यक्ति ने टर्मिनल ड्यूटी सेल, न्यू चकेरी एयरपोर्ट पर कॉल करके बताया कि 72 सीटर फ्लाइट में बम रखा गया है। सूचना मिलते ही चकेरी थाना पुलिस और सर्विलांस टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए महज 2 घंटे के अंदर आरोपी मोहित को हिरासत में ले लिया। पुलिस अब मोहित से पूछताछ कर रही है और उसके खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।



