सहारा न्यूज टुडे संम्पादक दुर्गेश कुमार तिवारी
कानपुर नगर। नर्वल थाना क्षेत्र में एक नाबालिग लड़की के अपहरण का मामला दर्ज हुआ है। पीड़ित के पिता ने नर्वल थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पीड़ित के पिता ने बताया कि पड़ोसी गाँव बारादरी का विवेक सविता नाम का युवक उनकी बेटी को बहला फुसलाकर अपने साथ ले गया। लड़की अपने साथ घर से 30 हजार रुपये भी साथ ले गईं हैं। घरवालों ने लड़की की बहुत खोजबीन की लेकिन कुछ जानकारी नहीं मिली। पीड़ित के पिता की शिकायत पर पुलिस एफआईआर दर्ज की। पुलिस मामले की जांच कर रही है। लड़की की बरामदगी के लिए विशेष टीमें लगी है। जल्द ही दोनों को तालाश कर लिया जाएगा।



