सहारा न्यूज टुडे संम्पादक दुर्गेश कुमार तिवारी
कानपुर। चकेरी पुलिस ने शुक्रवार रात को शातिर अपराधी व गोतस्कर को मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया।
चकेरी थाना प्रभारी संतोष कुमार शुक्ला ने बताया कि शुक्रवार की रात पुलिस सनिगवां में वाहन चेकिग के दौरान चिश्ती नगर सनिगवां निवासी शातिर अपराधी व गोतस्कर आकिब को पुलिस ने घेर लिया। आरोपी पुलिस को देखकर भागने लगे। आरोपी अपने आप को घिरा देखकर पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। उधर पुलिस ने आरोपी पर फायरिंग की। गोली आरोपी के पैर में जा लगी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और उसे कांशीराम अस्पताल में भर्ती कराया। आरोपी ने पुलिस को बताया कि उसका एक साथी मौक भाग गया है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। पुलिस ने बताया की आकिब के खिलाफ कई थानों में मुकदमें दर्ज है।



