
सहारा न्यूज टुडे संम्पादक दुर्गेश कुमार तिवारी
कानपुर नगर। काकादेव पुलिस ने शुक्रवार को लूट करने वाले दो बदमाशों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस ने बताया कि लुटेरों पर पहले से कई मुकदमे दर्ज है। पाण्डुनगर चौकी प्रभारी दीपक तिवारी ने बताया कि कुछ दिनों पहले थाना क्षेत्र में छिनैती की वारदात हुईं थीं। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी। शुक्रवार देर रात पुलिस क्षेत्र में गश्त कर रहीं थीं तभी संदिग्ध व्यक्ति दिखाई दिये। पुलिस ने उन्हें रोकने की कोशिश की, लेकिन वह लोग पुलिस को देखकर भागने लगे। पुलिस ने घेराबंदी कर उन लोगों दबोच लिया। पुलिस ने पकड़े गए लुटेरों से पूछताछ की। पकडे गये आरोपी गोविन्द गुप्ता निवासी उन्नाव जिले के नैनसूखखेडा का है। दूसरा साथी फरीद कांशीराम कालोनी पनकी का रहने वाला है। इनके पास से लूट के 11 मोबाइल और करीब एक हजार रुपये मिले। पुलिस ने दोनों आरोपियों का मेडिकल परीक्षण कराने के बाद जेल भेज दिया।