सहारा न्यूज टुडे संम्पादक दुर्गेश कुमार तिवारी
कानपुर नगर। संचेडी थाना क्षेत्र के नकटू रोड पुलिया के पास काली पल्सर सवार अज्ञात लुटेरों ने बाइक से जा रहें दोना पत्तल कारोबारी से 55 हजार रुपये व मोबाइल लूट लिया। लुटेरे बाइक की चाभी भी ले गएं। कानपुर देहात गुटैया रूरा निवासी आकाश कश्यप रूरा कस्बे में दोना पत्तल का करोबार है। शनिवार को बाइक से कच्चा माल लेने पनकी जा रहे थे। कंधे पर रुपयों भरा बैग टंगा था। धरमंगदपुर के पास काली पल्सर सवार सवार दो युवकों ने बाइक रोकी और बैंग छीन लिया।



