
सहारा न्यूज टुडे संम्पादक दुर्गेश कुमार तिवारी
कानपुर नगर। फजलगंज पुलिस ने हत्या के प्रयास में मंगलवार को दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने दोनों आरोपियों का मेडिकल परीक्षण कराने के बाद जेल भेज दिया।
फजलगंज थाना प्रभारी सुनील सिंह ने बताया कि बीते सोमवार की रात दर्शनपुरवा में दो पक्षों के बीच लेन देन को लेकर विवाद हुआ था। दोनों में विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपी आमिर और सरवन ने दीपेंद्र पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। जिसमें दीपेंद्र घायल हो गया और गंभीर हालत में थाने पहुंचा। पुलिस ने घायल का मेडिकल कराया और आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस तब से आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही थी। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में दोनों ने पुलिस को पेंचकश भी बरामद कराया। पुलिस ने बुधवार को दोनों आरोपियों का मेडिकल कराया। पकड़े गए आरोपी आमिर पुत्र मोहम्मद आकिल फजल हुसैन का हाता फजलगंज, सरवन गुप्ता पुत्र दिनेश दर्शनपुरवा का निवासी है।