
सहारा न्यूज टुडे संम्पादक दुर्गेश कुमार तिवारी
कानपुर नगर। पुलिस उपायुक्त पश्चिम श्री दिनेश त्रिपाठी द्वारा थाना सचेंडी का औचक निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान महिला हेल्प डेस्क, सीसीटीएनएस प्रणाली एवं अभिलेखों के रख-रखाव की समीक्षा की गई। पुलिस उपायुक्त महोदय द्वारा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए एवं कार्यों को और अधिक प्रभावी एवं व्यवस्थित ढंग से संचालित करने हेतु निर्देशित किया गया।