
सहारा न्यूज टुडे सुनील तिवारी
कानपुर नगर। जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी कानपुर नगर द्वारा अवगत कराया गया कि दिनांक 17.05.2025 को जिलाधिकारी महोदय की अध्यक्षता मे सम्पूर्ण समाधान दिवस बिल्हौर का आयोजन बिल्हौर ब्लॉक सभागार मे किया गया, जिसमे जिलाधिकारी महोदय से प्राप्त निर्देशों के क्रम मे दिव्यांगजन हेतु विशेष कैम्प का आयोजन भी किया गया जिसमे चिकित्सा विभाग, पूर्ति विभाग, राजस्व विभाग, दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग, भारतीय डाक विभाग के अधिकारी एवं कार्मिक उपस्थित थे, कैम्प मे 102 दिव्यांगजनों के ऑनलाइन आवेदन करा कर दिव्यांग बोर्ड के डॉक्टर द्वारा शारीरिक परीक्षण किया गया जिसमें 75 दिव्यांगजनो के यू०डी०आई०डी० कार्ड/दिव्यांगता प्रमाण पत्र निर्गत कर जिलाधिकारी महोदय एवं मुख्य विकास अधिकारी महोदया के कर कमलों द्वारा वितरित किया गया, 5 दिव्यांगजनों के आवेदन रिजेक्ट, 22 रेफर किए गये। उक्त कैंप मे 03 दिव्यांगजन के दिव्यांग पेंशन के ऑनलाइन आवेदन कराया गया। 10 दिव्यांगजन के आय प्रमाण पत्र, 08 दिव्यांगजनों के राशन कार्ड, 10 दिव्यांगजनों के सहायक उपकरण योजना के अंतर्गत चिन्हांकन किया गया। 10 दिव्यांगजन के एन०पी०सी०आई० मैप इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक के नवीन खाते खोले गये। कैंप मे उपजिलाधकारी, बिल्हौर, मुख्य चिकित्साधिकारी, कानपुर नगर, जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी कानपुर नगर , तहसीलदार बिल्हौर आदि उपस्थित थे।