
सहारा न्यूज टुडे संम्पादक दुर्गेश कुमार तिवारी
कानपुर नगर। पुलिस आयुक्त अखिल कुमार द्वारा अपराध एंव अपराधियों की धर पकड़ हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत कल्याणपुर पुलिस को सफलता मिली है। पुलिस ने एक महिला को शुभ संस्कार गेस्ट हाउस के पास से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने महिला के पास से चोरी का माल बरामद किया है। पूछताछ मे महिला ने अपना नाम अनुराधा कश्यप निवासी कल्यानपुर बताया है।
यह महिला एक डाॅ0 के घर पर साफ सफाई और खाना बनाने का काम करतीं थी। मौका मिलते ही महिला ने घर से चोरी की थी। पुलिस ने 24 घंटे के अन्दर चोरी की घटना का खुलासा करते हुए महिला को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार करने वाली टीम में उपनिरीक्षक सुशील सिंह, उपनिरीक्षक रवि कुमार, म0उपनिरीक्षक शिल्पी साहू, कांस्टेबल विकास कुमार शामिल रहें।