
सहारा न्यूज टुडे संम्पादक दुर्गेश कुमार तिवारी
कानपुर नगर। पुलिस आयुक्त अखिल कुमार द्वारा अपराध एवं अपराधियों की धर-पकड़ हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत पनकी पुलिस ने चार शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस की पूछताछ मे अभियुक्तों ने अपना नाम संदीप कुमार निवासी वनपुरवा, संजय शर्मा निवासी गुजैनी, सुरेन्द्र कुमार निवासी वनपुरवा, विवेक कुमार सिंह निवासी ग्राम पतरसा बताया हैं। पुलिस ने चारों अभियुक्तों को धारा 170/126/135 बीएनएसएस के तहत गिरफ्तार करते हुए उनके खिलाफ कानूनी कार्यवाही की जा रही है। गिरफ्तार करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक मानवेन्द्र सिंह, उपनिरीक्षक अमित कुमार, उपनिरीक्षक श्रवण कुमार, हेंड कांस्टेबल निशांत सिंह हेंड कांस्टेबल विपिन कुमार, हेंड कांस्टेबल वरियार सिंह, कांस्टेबल नरेंद्र कुमार मौजूद थे।