
सहारा न्यूज टुडे संम्पादक दुर्गेश कुमार तिवारी
कानपुर नगर। रायपुरवा पुलिस ने रविवार भोर मुठभेड़ में हत्यारोपित को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस को आरोपी के पास से तमंचा और कारतूस बरामद किए। पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
रायपुरवा में छोटे भाई से विवाद के बाद बड़े भाई की गोली मारी दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने छानबीन कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने आरोपी को पकड़ने के लिए 25 हजार का इनाम घोषित कर दिया। रायपुरवा तलऊवामंडी निवासी मंगल कुमार का गुरुवार रात शराब पार्टी के दौरान हिस्ट्रीशीटर सुनील से विवाद हो गया था। जिसके चलते हिस्ट्रीशीटर ने संजय पर फायर कर दिया। पुलिस ने उसे हैलट में भर्ती कराया।