
सहारा न्यूज टुडे संम्पादक दुर्गेश कुमार तिवारी
योग आध्यात्मिक उत्कर्ष के साथ स्वास्थ्य को बेहतर बनाता है- कुलपति प्रो0 विनय कुमार पाठक
सांसारिक और आध्यात्मिक मार्गों पर प्रगति के लिए आरोग्य जीवन पहली सीढ़ी- डॉ0 वंदना पाठक
सप्ताह में 6 दिन प्रात: 7.30 से सुबह 10 बजे तक ओपीडी चलेगी
कानपुर शहर के आम नागरिक इस सेवा का मुफ्त में लाभ उठा सकते हैं
सीएसजेएमयू आम लोगों के कल्याण लिए सेवाएं उपलब्ध करा रहा है- कुलपति प्रो0 विनय कुमार पाठक
कानपुर नगर। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2025 के उपलक्ष्य में आज छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय कानपुर के कुलपति प्रोफेसर विनय कुमार पाठक और उनकी पत्नी आयुर्वेदाचार्य डॉ0 वंदना पाठक ने यज्ञ कर योग क्लीनिक का उद्घाटन किया। उद्घाटन के मौके पर विश्वविद्यालय के वित्त अधिकारी डाॅ0 अशोक कुमार त्रिपाठी, डाॅ0 श्रवण कुमार यादव, प्रभाकर पाण्डेय, योग कोच सोनाली धनवानी, गायत्री परिवार के परिजन, इस्कान, प्रसिद्ध प्राृकतिक चिकित्सक डाॅ0 ओम प्रकार आनन्द, योग के छात्र छात्राओं ने हवन किया।
इस अवसर पर कुलपति प्रो0 विनय कुमार पाठक ने कहा कि योग भारतीय मनुष्यों की एक ऐसी विधा है जो आध्यात्मिक उत्कर्ष के साथ-साथ अपने स्वास्थ्य को बेहतर बनाने, बीमारियों का उपचार करने के साथ-साथ स्वास्थ्य के सभी आयामों को प्राप्त कराने में सक्षम है। योग के अंतर्गत आने वाले विभिन्न प्रकार के आसन प्राणायाम शोध क्रियाएं मुद्रा और बंद अलग-अलग बीमारियों में बहुत ही उपयोगी सिद्ध हो रहे हैं।
उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय परिवार के सभी शिक्षकों छात्र-छात्राओं अधिकारियों को योग की इन सेवाओं का लाभ लेना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि विश्वविद्यालय जन समुदाय को विभिन्न प्रकार की निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाओं के लिए अनेकों गतिविधियां को संचालित कर रहा है। उसी कड़ी में आज की इस योग क्लीनिक का भी उद्घाटन हुआ है। मुझे विश्वास है कि कानपुर नगर के आम नागरिक विश्वविद्यालय परिसर में संचालित इस योग क्लीनिक में आकर यहां की चिकित्सीय सेवाओं का निःशुल्क लाभ लेंगे। वरिष्ठ आयुर्वेदाचार्य डॉक्टर वंदना पाठक ने कहा कि योग और आयुर्वेद ऋषियों की ऐसी विधा है जिसका उद्देश्य स्वास्थ्य संरक्षण और रोग उपचार के साथ-साथ अपने आध्यात्मिक मार्ग पर आगे बढ़ाना है। अतः सांसारिक और आध्यात्मिक दोनों मार्गों पर प्रगति के लिए उत्तम स्वास्थ्य और आरोग्य जीवन पहली सीढ़ी है। इन दोनों उपलब्धियों के लिए योग और आयुर्वेद ही एकमात्र रास्ता है, जिस पर चलकर हम भौतिक और आध्यात्मिक दोनों प्रकार की सफलताओं को अर्जित कर सकते हैं। ओपीडी के संचालक और योग विषय के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ0 राम किशोर ने इस योग ओपीडी का संपूर्ण श्रेय वरिष्ठ आयुर्वेदाचार्य डॉक्टर वंदना पाठक को दिया। उन्होंने ने बताया यह ओपीडी सोमवार से शनिवार प्रातः 7ः30 बजे से लेकर सुबह 10ः00 बजे तक संचालित होगी। यहां पर विभिन्न प्रकार की बीमारियों जैसे मधुमेह तनाव अवसाद चिंता सर्वाइकल स्पॉन्डिलाइटिस मोटापा अस्थमा पाचन तंत्र की बीमारियां कमर दर्द आदि का योग की विधाओं द्वारा उपचार किया जाएगा। शारीरिक शिक्षा विभाग के विभाग अध्यक्ष डॉ0 श्रवण कुमार जी ने बताया की ओपीडी की सेवाएं जन सामान्य को मिल सके इसके लिए विभिन्न तरीके से इसका प्रचार प्रसार किया जाएगा। विभाग में अध्यनरत छात्र-छात्राएं परिसर के सभी विभागों में जाकर के इस योग क्लीनिक के बारे में बताएंगे। जन समुदाय और आसपास के ग्रामीण अंचलों में इस योग क्लीनिक की सेवाओं पर्चे भी वितरण किए जाएंगे। इस अवसर पर योग और शारीरिक शिक्षा के सभी छात्र-छात्राएं उपस्थिति रहें।