
सहारा न्यूज टुडे संम्पादक दुर्गेश कुमार तिवारी
कानपुर नगर। काकादेव पुलिस ने सरकारी नौकरी लगवाने के नाम पर लोगों से ठगी करने वाली महिला सरगना को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। काकादेव थाना प्रभारी मनोज सिंह भदौरिया ने बताया कि गुजैनी निवासी लक्ष्मी वर्मा ने फरवरी 2023 मे धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। लक्ष्मी वर्मा का आरोप है कि उनकी बहन संध्या वर्मा की रेलवे मे नौकरी लगवाने के नाम पर वंदना मिश्रा, दीक्षा तिवारी, अभय त्रिपाठी समेत अन्य लोगों ने 10 लाख रुपये लिए थे। गिरोह की सरगना महिला आरोपी दीक्षा तिवारी को पुलिस ने शनिवार को शास्त्री नगर उसके घर से गिरफ्तार किया गया है।