
सहारा न्यूज टुडे संम्पादक दुर्गेश कुमार तिवारी
कानपुर नगर। महाराजपुर थाना क्षेत्र के लालखेड़ा गाँव मे मजदूर राधेश्याम की हत्या कर शव कुएं में फेंकने के बाद फरार चल रहें सूबेदार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। महाराजपुर थाना प्रभारी संजय कुमार पांडेय ने बताया कि सूबेदार निषाद पर 25 हजार का ईनाम घोषित था। शुक्रवार को पुलिस ने तिवारीपुर ओवरब्रिज के पास से उसे गिरफ्तार किया। आरोपी ढाई महीने से फरार चल रहा था।