
सहारा न्यूज टुडे संम्पादक दुर्गेश कुमार तिवारी
कानपुर नगर। काकादेव पुलिस ने शनिवार को 02 किलो 525 ग्राम
नाजायज गांजा के साथ अभियुक्त को गिरफ्तार किया। थाना प्रभारी निरीक्षक काकादेव मनोज कुमार भदौरिया ने बताया कि चौकी प्रभारी सर्वोदय नगर लोकेन्द्र कुमार मय पुलिस बल के साथ क्षेत्र में गश्त व चेकिंग के दौरान नरेन्द्र मोहन सेतु के नीचे से आलोक सिंह निवासी सर्वोदय नगर और सूरज यादव निवासी रावतपुर को 02 किलो 525 ग्राम नाजायज गांजा व मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार किया। पकड़े गये अभियुक्त को पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है।