सहारा न्यूज टुडे संम्पादक दुर्गेश कुमार तिवारी
कानपुर नगर। प्रदेश भर में आयोजित “एक पेड़ माँ के नाम” महा वृक्षारोपण अभियान के अंतर्गत एक ही दिन में 37 करोड़ पौधे लगाने का लक्ष्य रखा गया है। इस अभियान को सफल बनाने हेतु पुलिस विभाग ने भी अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इस पुनीत कार्य में पुलिस उपायुक्त यातायात श्री रवीन्द्र कुमार, एडीसीपी यातायात, श्रीमती अर्चना सिंह, टीआई लाइन धरमवीर सरोज एवं अन्य पुलिस अधिकारी व कर्मचारियों द्वारा वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। सभी ने एक पौधा स्वयं लगाकर दूसरों को भी प्रेरित किया कि वे अपने आसपास हरियाली फैलाने हेतु वृक्ष लगाएँ। यह पहल न केवल पर्यावरण की दृष्टि से सराहनीय है, बल्कि यह मातृभूमि व माता के प्रति सम्मान प्रकट करने का एक सुंदर माध्यम भी है।



