सहारा न्यूज टुडे संम्पादक दुर्गेश कुमार तिवारी
कानपुर नगर। कर्नलगंज पुलिस ने मंगलवार की रात को 25 हजार के इनामिया को गिरफ्तार किया है। वह दो महीने से फरार चल रहा था। कर्नलगंज थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी रवि चुन्नीगंज चौराहे पर खड़ा हो कर अपने वकील का इंतजार कर रहा था। पुलिस ने मुखबिर खास की सूचना पर घेराबंदी कर आरोपी को दबोच लिया। चौबेपुर थाना निवासी रवि ने पड़ोस में रहने वाली नाबालिक लड़की को बहला फुसलाकर अपने साथ भगा ले गया। पीड़िता कर्नलगंज मे अपनी मौसी के घर आयी थी। 24 अप्रैल को युवक गाँव से लडकी की मौसी के घर आया। वहां से लडकी को बहला फुसलाकर अपने साथ दिल्ली ले गया। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को एक हफ्ते के बाद दिल्ली से बरामद कर लिया था। लड़की के बरामद होने के बाद रवि ने 31 मई को लड़की को घर चौबेपुर से फिर बहला फुसलाकर अपने साथ दिल्ली ले गया। वहां पर उसे होटल मे रखा और रेप किया। जानकारी होने पर चौबेपुर पुलिस ने दिल्ली में दबिश देकर लड़की को बरामद कर लिया। इसके बाद से आरोपी फरार चल रहा था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पास्को एक्ट में मुकदमा दर्ज कर उसकी तालाश शुरू कर दी। कर्नलगंज पुलिस ने रवि के खिलाफ अप्रैल मे पास्को एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया था। इसके बाद चौबेपुर पुलिस ने मई मे दूसरा मुकदमा दर्ज किया था। इसके बाद पुलिस आयुक्त ने आरोपी रवि के ऊपर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था।



