सहारा न्यूज टुडे संम्पादक दुर्गेश कुमार तिवारी
कानपुर नगर। रक्षाबंधन त्यौहार के दृष्टिगत पुलिस उपायुक्त यातायात श्री रवींद्र कुमार द्वारा शहर के प्रमुख चौराहों टाटमिल चौराहा, जरीब चौकी, रावतपुर तिराहा, गुटैया क्रॉसिंग व अफीम कोठी चौराहा का भौतिक निरीक्षण किया। निरीक्षण का उद्देश्य त्योहार के दिन यातायात व्यवस्था का आकलन और सुचारू संचालन सुनिश्चित करना था।
यातायात को सुचारू एवं सुगम बनाने के लिए संबंधित अधिकारियों व कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान दिए गए। यातायात नियंत्रण, भीड़ प्रबंधन, एवं सुरक्षा उपायों की समीक्षा। त्योहार के मद्देनज़र यातायात व्यवस्था को सुचारू और सुरक्षित बनाए रखने पर जोर। निरीक्षण के दौरान एडीसीपी दक्षिण, टीआई पूर्वी प्रथम व सम्बंधित सेक्टर प्रभारी/ थाने का पुलिस बल मौजूद रहे।



