सहारा न्यूज टुडे
कानपुर नगर। यातायात माह नवम्बर 2025 का शुभारम्भ यातायात पुलिस लाइन कानपुर नगर में बड़े ही उत्साह एवं गरिमा के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम में संयुक्त पुलिस आयुक्त (कानून व्यवस्था) द्वारा पुष्पगुच्छ भेंट कर समारोह के मुख्य अतिथि पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट कानपुर नगर रघुबीर लाल का स्वागत किया गया एवं मुख्य अतिथि महोदय द्वारा दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया। कार्यक्रम में संयुक्त पुलिस आयुक्त (कानून व्यवस्था) आशुतोष कुमार, संयुक्त पुलिस आयुक्त (मुख्यालय/अपराध) विनोद कुमार, पुलिस उपायुक्त यातायात रवीन्द्र कुमार, पुलिस उपायुक्त सेन्ट्रल जोन श्रवण कुमार सिंह, अपर पुलिस उपायुक्त यातायात श्रीमती अर्चना सिंह सहित अन्य पुलिस अधिकारी/कर्मचारी, शहर के सम्मानित नागरिक एवं विभिन्न यूनियन के पदाधिकारी उपस्थित रहे।



