सहारा न्यूज टुडे
कानपुर नगर। पुलिस उपायुक्त दक्षिण दीपेंद्र चौधरी ने थाना हनुमंत विहार व किदवई नगर पिंक चौकी का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान मिशन शक्ति, साइबर सेल, अपराध रजिस्टर व महिला हेल्प डेस्क आदि संबंधी रजिस्टरों को चेक किया। पुलिस उपायुक्त दक्षिण ने संबंधित अधिकारी व कर्मचारी को आवश्यक दिशा निर्देश दिएं और साथ ही डीसीपी द्वारा पुलिस कर्मियों को पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट कानपुर नगर आदेश निर्देश से अवगत कराया गया। मिशन शक्ति अभियान 5.0/साइबर अपराध के सम्बन्ध में विशेष रुचि लेकर प्रभावी रूप से जागरूकता कार्यक्रम व कार्रवाही करने हेतु निर्देशित किया गया।



