सहारा न्यूज टुडे
कानपुर नगर। पुलिस उपायुक्त सेंट्रल श्रवण कुमार सिंह ने सेंट्रल जोन के थाना प्रभारियों के साथ एक महत्वपूर्ण मीटिंग आयोजित की गई। बैठक में हाल ही में घटित घटनाओं के शीघ्र एवं प्रभावी अनावरण हेतु विस्तृत चर्चा की गई। साथ ही अपर पुलिस उपायुक्त सेंट्रल महोदया, सहायक पुलिस आयुक्त अनवरगंज, सहायक पुलिस आयुक्त कर्नलगंज, एवं अन्य अधिकारीगण भी बैठक में सम्मिलित रहे। इस दौरान प्रभारी निरीक्षक चमनगंज, स्वरूप नगर, ग्वालटोली, रायपुरवा, कर्नलगंज, बजरिया एवं सीसामऊ उपस्थित रहे। बैठक के दौरान सभी थाना प्रभारियों को लंबित प्रकरणों के निस्तारण में गति लाने, अपराधियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई एवं क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ बनाए रखने के निर्देश दिएं।



