सहारा न्यूज टुडे
कानपुर नगर। पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट कानपुर नगर रघुबीर लाल द्वारा पुलिस उपायुक्त सेन्ट्रल श्रवण कुमार सिंह व अपर पुलिस उपायुक्त महेश कुमार एवं पुलिस बल के साथ थाना क्षेत्र बेकनगंज, कर्नलगंज, बजरिया, चमनगंज एवं अनवरगंज में पैदल गश्त के दौरान नई सड़क, पुलिस चौकी सद्भावना, यतीमखाना, तलाक महल, रूपम टॉकीज, हलीम कॉलेज चौराहा, तुकनिया पुरवा चौराहा, अलम मार्केट, दलेल पुरवा चौराहा, नज़ीर बाग, मछली तिराहा एवं दादा मियां चौराहा आदि स्थानों पर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान आमजन व स्थानीय दुकानदारों से वार्ता कर सुरक्षा एवं सतर्कता के प्रति जागरूक करते हुए संदिग्ध व्यक्ति, वस्तु या गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को बताने हेतु अनुरोध किया गया। पुलिस आयुक्त महोदय ने आम नागरिकों से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध व्यक्ति, वस्तु या गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें।तत्काल पुलिस को दें। अतः सभी नागरिकों से सतर्कता एवं सहयोग की अपेक्षा की जाती है।



