सहारा न्यूज टुडे
कानपुर देहात। कोतवाली शिवली थाना क्षेत्र के भीखर नौबस्ता के मजरा कीरतपुर मड़ैया गांव में गृह कलह से आजिज आकर एक युवक ने घर के अंदर कमरे में छत कि धन्नी में दुपट्टे के सहारे गले में फंदा डालकर फांसी लगाकर जान दे दी।घटना से घर में कोहराम मच गया।सूचना पर पहुंची पुलिस व फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य संकलित कर शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। जानकारी के अनुसार शिवली कोतवाली क्षेत्र की भाऊपुर चौकी क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले भीखर नौबस्ता के मजरा कीरतपुर मड़ैया गांव निवासी मनोज कुमार गौतम पुत्र शिव बाबू (35 वर्ष) मजदूरी कर अपनी पत्नी व बच्चों का किसी तरह गुजर बसर कर रहा था। लेकीन वह शराब पीने का बहुत आदी था जिससे घर में कलह होती रहती थी। मंगलवार को दोपहर बाद वह शराब के नशे में धुत होकर घर आ गया और गाली गलौज करने लगा जिससे पति पत्नी के बीच कहासुनी होने लगी मामला शांत होने पर पत्नी घरेलू काम में लग गई। जबकि मनोज घर के अंदर कमरे में छत कि धन्नी मे दुपट्टे के सहारे गले में फंदा डालकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना कि जानकारी होते ही घर में कोहराम मच गया। मृतक कि पत्नी बबली पुत्री रिया मां राजकुमारी का रो-रो कर बुरा हाल था। मृतक की पत्नी बबली द्वारा सूचना मिलते पुलिस बल के साथ आनन फानन मौके पर पहुंचे कोतवाली प्रभारी प्रवीण यादव ने दरवाजा तोड़कर शव को नीचे उतरवाया और घटना की छानबीन कर अधिकारियों को मामले की सूचना दी। जिसके बाद मौके पर पहुंची फोरेंसिक टीम ने जांच पड़ताल कर साक्ष्य संकलित किए।जिसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। इस बाबत कोतवाली प्रभारी प्रवीण यादव ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम भेजा गया है।



