सहारा न्यूज टुडे
कानपुर नगर। फजलगंज पुलिस ने चोरी के चार वाहनों के साथ दो चोरों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने पकड़े गए चोरों का मेडिकल परीक्षण करने के बाद कोर्ट भेज दिया। वहां से दोनों चोरों को जेल भेजा गया। फजलगंज कोतवाल संजय कुमार सिंह ने बताया कि दादा नगर ढाल के पास एक बाइक से दो संदिग्ध व्यक्ति दिखाई दिए। पुलिस ने उन्हें रोकने का प्रयास किया। लेकिन वह पुलिस को देखकर भागने लगे। पुलिस ने घेराबंदी कर दोनों को पकड़ लिया और थाने ले आए। वहां उन लोगों से वाहन के कागज मांगे, गाड़ी के कागज न मिलने पर पुलिस ने दोनों से पूछताछ की। पकड़े गए आरोपियों ने बताया कि बाइक चोरी की है। पुलिस ने दोनों की निशानदेही पर चोरी के तीन वाहन और बरामद किए। पुलिस ने बताया कि पकड़े गए आरोपी रेहान खान और काजी फ़ैज़ है।



