सहारा न्यूज टुडे
कानपुर नगर। पुलिस उपायुक्त यातायात के निर्देशन में नौबस्ता थाना क्षेत्र स्थित सेंट थॉमस स्कूल में सोमवार को एक महत्वपूर्ण यातायात जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में सहायक पुलिस आयुक्त यातायात की विशेष उपस्थिति रही। छात्र-छात्राओं को यातायात नियमों, सड़क सुरक्षा, गुड सेमेरिटन व्यवस्था और सुरक्षित यात्रा से जुड़ी अहम जानकारियाँ देकर जागरूक किया गया। बच्चों ने क्विज़ प्रतियोगिता में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और यातायात संबंधी समस्याओं व सुझावों को भी साझा किया। कार्यक्रम में टीआई साउथ समीर जावेद और टीएसआई सतेंद्र पाल सिंह सहित यातायात जागरूकता टीम मौजूद रही। पूरा कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
यातायात पुलिस कमिश्नरेट कानपुर नगर की अपील “जागरूक रहें, सुरक्षित रहें और नियमों का पालन जरूर करें।



