सहारा न्यूज टुडे
कानपुर नगर। जनपद में पुलिस कमिश्नरेट द्वारा चलाये जा रहे वांछित वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत पुलिस के आलाधिकारियों के कुशल निर्देशन में मंगलवार को कानपुर नगर जनपद के थाना फजलगंज थाना प्रभारी संजय कुमार सिंह के नेतृत्व में मुकदमा अपराध संख्या 2067/14 एवम 304/11 धारा 380/411भादवि थाना फजलगंज कानपुर नगर से संबंधित अभियुक्त संदीप कुमार शर्मा पुत्र विनोद कुमार शर्मा निवासी म0 नं0 119/129 बंबा रोड थाना फजलगंज कानपुर नगर हाल मुकाम दादा नगर ढाल थाना गोविंद नगर कानपुर नगर 15वर्षो से मुकदमा उपरोक्त में फरार चल रहे थे। जिसे मुखबिर की सूचना पर फजलगंज थाना प्रभारी संजय कुमार सिंह, उपनिरीक्षक पंकज कुमार, बृजेंद्र सिंह ने मंगलवार को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की। इस बावत जानकारी देते हुए थाना प्रभारी संजय सिंह ने बताया कि गिरफ्तार वारंटी के विरुद्ध कार्यवाही कर उसे न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेजा दिया गया।



