सहारा न्यूज टुडे
कानपुर नगर। अनवरगंज पुलिस ने बुधवार को मुखबिर की सूचना पर शातिर अपराधी को तमंचे के साथ गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी का मेडिकल कराने के बाद जेल भेज दिया।
अनवरगंज कोतवाल ने बताया कि बुधवार को क्षेत्र में संदिग्धों की चेकिंग चल रही थी। तभी पुलिस को मुखबिर ने सूचना दी की एक व्यक्ति क्षेत्र में तमंचे के साथ किसी वारदात के लिए घूम रहा है। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर आरोपी को दबोच लिया। तलाशी में युवक के पास से 315 बोर का तमंचा व दो कारतूस मिले। पुलिस पूछताछ के लिए थाने ले आई। पकड़े गए आरोपी ने अपना नाम मेराज पुत्र हामिद निवासी ग्वालटोली मकबरा बताया। पुलिस ने बताया कि पकड़े गए आरोपों पर जिले भर से करीब एक दर्जन से अधिक मामले दर्ज हैं।



