सहारा न्यूज टुडे
कानपुर नगर। अनवरगंज पुलिस ने मंगलवार को जुआ खेलते चार लोगों को दबोच लिया। अनवरगंज थाना प्रभारी ने बताया कि दलेल पुरवा चौराहे के पास से जुआ खेलने की सूचना मिली थी। पुलिस ने घेराबंदी कर मौके से चार लोगों को दबोच लिया। पुलिस को मौके से ताश के पत्ते व रुपये मिले। पकड़े गए आरोपी मो0 इरफान उर्फ इरफान टाइटर, मो0 सोहेल, आमिर, मो0 फैजान है। गिरफ्तार करने वाली टीम में उपनिरीक्षक राहुल शुक्ला, उपनिरीक्षक धीरेन्द्र प्रताप सिंह, उपनिरीक्षक धीरेन्द्र कुमार, कांस्टेबल प्रमांशू यादव, कांस्टेबल धर्मेद्र कुमार शामिल रहें।



