
सहारा न्यूज टुडे
कानपुर कमिश्नरेट पनकी पुलिस ने मिशन शक्ति 5.0’अभियान के तहत नारी सशक्तिकरण की दिशा में हेवन पब्लिक स्कूल सुंदर नगर की कक्षा 8 की छात्रा आराध्या शुक्ला को एक दिन के लिए प्रतीकात्मक थाना प्रभारी बन गया।
कानपुर नगर। उत्तर प्रदेश सरकार के मिशन शक्ति 5•0 ‘ अभियान का उद्देश्य बालिकाओं में आत्मविश्वास नेतृत्व क्षमता और सामाजिक जागरूकता को बढ़ावा देना है इसी क्रम में पनकी थाना प्रभारी मनोज सिंह भदोरिया ने छात्रा आराध्या शुक्ला (पुत्री सोनू शुक्ला ) को यह जिम्मेदारी सौंपी कार्यभार ग्रहण करने से पहले थाना प्रभारी मनोज सिंह भदोरिया ने स्कूल से आई छात्राओं व अध्यापिकाओ को थाने की कार्यप्रणाली और पुलिसिंग के विभिन्न पहलुओं को विस्तृत जानकारी दी।एक दिन की थानाध्यक्ष बनी आराध्या शुक्ला ने अपनी जिम्मेदारी बखूबी निभाई थाने में आए फरियादियों की समस्याओं को सुना वह उनकी समस्याओं की त्वरित निस्तारण का आश्वासन दिया गया। इस मौके पर क्षेत्र की संभ्रांत महिलाएं वह सरस्वती इंटर कॉलेज की छात्राएं वह महिला शिक्षक की मौजूदगी रही जिन्हें नारी सुरक्षा नारी स्वावलंबन के विषय में हेल्पलाइन नंबर 1090, 1076,1098, 112,181, 1930 नंबरों की जानकारी दी गई तथा UPCOP ऐप से प्राप्त होने वाली जन सुविधाओं एवं सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म व्हाट्सएप ट्विटर फेसबुक इंस्टाग्राम आदि एवं महिला सशक्तिकरण अभियान व राज्य सरकार द्वारा संचालित महिला कल्याणकारी योजनाओं के संबंध में जानकारी प्रदान की गई एवं महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करते हुए उनके समस्याओं का त्वरित निस्तारण करने का आश्वासन दिया गया मिशन शक्ति प्रभारी उप निरीक्षक वंदना ने चॉकलेट देकर छात्रों को सम्मानित किया गया एवं पंपलेट से मिशन शक्ति 2025 को देखकर उनकी सुरक्षा एवं सम्मान के लिए आवश्यकता पड़ने पर तत्काल सुरक्षा एवं आवश्यक कार्रवाई हेतु तत्पर रहने का आश्वासन दिया गया इसी दरमियान उपस्थित महिला समूह द्वारा थाना प्रभारी आराध्या शुक्ला को बुके देकर सम्मानित किया गया साथ ही समाजसेवक़ सोनू शुक्ला द्वारा थाना पनकी को एक व्हीलचेयर अपंग एवं विकलांग व बीमार व्यक्तियों की सुरक्षा हेतु प्रदान की गई थाना प्रभारी कच्छ में उपस्थित महिलाओं को जलपान कराकर उनका सम्मान बढ़ाया गया इस मौके पर प्रमुख रूप से है प्रभारी निरीक्षाक मनोज सिंह भदोरिया अतिरिक्त प्रभारी निरीक्षक सुनील कुमार त्रिपाठी उपनिरीक्षक सुरेंद्र सिंह यादव, विजय सिंह, चरणजीत, रवि चौरसिया सगीर मोहम्मद, चालक रघुराज सिंह, महिला उप निरीक्षक सुरभि यादव, के अलावा महिला समूह एवं सरस्वती विद्यालय की छात्राएं उपस्थित रही।