
सहारा न्यूज टुडे
बरेली। सचिव कॉलोनी वेलफेयर सोसाइटी बदायूं रोड बरेली के सदस्यों ने इस बार इको फ्रैंडली दीपावली मनाई साथ में पूरी कॉलोनी ने कम आवाज वाले और धुंआ रहित पटाखे चलाकर एक स्वस्थ पर्यावरण का संदेश दिया। इस अवसर पर कॉलोनी वासियों ने एक दूसरे को शुभकामनाएं दी और मिठाई बांटी। छोटे छोटे बच्चों ने अपनी मधुर वाणी से सुंदर सुंदर कविताएं सुनाई। इस कार्यक्रम में डॉक्टर सुबोध अस्थाना, डॉ0 अवनीश, अखिलेश शंखधार, वैभव अस्थाना, राहुल शर्मा, प्रदीप गुप्ता, ऐश्वर्य सक्सेना, प्रदीप सक्सेना, मुनीश सक्सेना, यश यादव, आरव, अनामिका, ऋतु शंखधार, रुचि अस्थाना, प्रियंका शर्मा, महिमा अस्थाना, प्रतीक्षा मिश्रा, सोनी, चरन सिंह यादव, निखिल, आदर्श, अभय, मयंक मौजूद रहें।