सहारा न्यूज टुडे
कानपुर नगर। गांधीनगर निवासी कंचन गुप्ता का शुक्रवार को हैंड बैंग कहीं खो गया था। बैंग खो जाने पर उन्होंने पुलिस से संपर्क कर शिकायत की। थाना प्रभारी अनवरगंज की गठित टीम के उपनिरीक्षक राहुल शुक्ला ने पुलिस टीम के साथ महिला का खोया हैंड बैंग खोजने में लग गएं। पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए खोये बैंग को बहुत प्रयास कर त्रिनेत्र अभियान के अन्तर्गत लगाये गये सीसीटीवी कैमरों की सहायता से बरामद कर महिला को सौंप दिया। बैंग पाकर उसने पुलिस का आभार जताया। अपना बैग पाकर उसका चेहरा भी खिल गया।



