
सहारा न्यूज टुडे/संम्पादक दुर्गेश कुमार तिवारी
कलक्टरगंज गल्ला मण्डी में बनेगा आधुनिक बिजनेस सेन्टर
कानपुर। कानपुर नगर निगम के नगर आयुक्त श्री शिवशरणप्पा जी0 एन0 द्वारा जोन-1 स्थित कलक्टरगंज गल्ला मण्डी का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के समय उनके साथ अधिशाषी अभियन्ता प्रोजेक्ट श्री आर0 के0 सिंह एवं अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।
इस सम्बन्ध में नगर आयुक्त ने अवगत कराया गया कि कलक्टरगंज गल्ला मण्डी 26000 वर्गमी में है। म्युनिस्पिल बाण्ड के तहत कलक्टरगंज गल्ला मण्डी में आधुनिक बिजनेस सेन्टर (व्यवसायिक काम्प्लेक्स) का निर्माण कराया जाना प्रस्तावित है। मा0 सदन की बैठक में म्यूनिस्पिल बाण्ड के तहत आधुनिक बिजनेस सेन्टर (व्यवसायिक काम्प्लेक्स) के निर्माण हेतु स्वीकृति प्रदान की जा चुकी है। वर्तमान में सर्वे का कार्य प्रारम्भ हो चुका है, सर्वे के कार्य समाप्ति के उपरान्त इसका डी0पी0आर0 बनाये जाने की कार्यवाही प्रारम्भ की जायेगी। मा0 सदन की स्वीकृति के पश्चात् म्युनिस्पिल ब्रांड के तहत इसकी धनराशि आरक्षित कर ली गयी है।