सहारा न्यूज टुडे
कानपुर नगर। संयुक्त पुलिस आयुक्त (कानून एवं व्यवस्था) श्री आशुतोष कुमार महोदय द्वारा थाना कोहना व अटल घाट का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान महोदय द्वारा सम्पूर्ण थाना परिसर का भ्रमण करते हुए थाना कार्यालय, सीसीटीएनएस कक्ष, बंदीगृह, मालखाना, मिशन शक्ति केंद्र एवं अन्य कार्यालय कक्षों का अवलोकन किया गया। इसके अतिरिक्त उन्होंने थाना परिसर का भ्रमण कर साफ सफाई देखी। महोदय ने अभिलेखों के रखरखाव, विवेचनाओं की गुणवत्ता, एवं थाना स्तर पर की जा रही कार्यवाही की समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान थाने की स्वच्छता व्यवस्था, अभिलेखों की समयबद्ध प्रविष्टि, तथा मिशन शक्ति केंद्र में उपलब्ध सुविधाओं की स्थिति की भी जानकारी ली गई।



