सहारा न्यूज टुडे/दुर्गेश कुमार तिवारी
कानपुर। चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में सुभाष चंद्र जयंती को पराक्रम दिवस के रूप में मनाया गया। यह दिवस बीएससी कम्युनिटी साइंस की प्रथम एवं द्वितीय वर्ष की छात्राओं के द्वारा मनाया गया। कार्यक्रम समन्वयक डॉक्टर अर्चना सिंह और राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम इकाई एक डॉक्टर रश्मि सिंह ने इस दिवस पर सुभाष चंद्र बोस जी के आजादी के प्रति अटूट समर्पण के बारे में बताया।तत्पश्चात सभी उपस्थित ज़नो ने सुभाष चंद्र जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की।कार्यक्रम के अवसर पर अधिष्ठाता गृह विज्ञान संकाय डाॅक्टर
मुक्ता गर्ग, ई0 सी0 एम0 इंचार्ज डॉक्टर विनीता सिंह, डॉक्टर रीमा, डॉक्टर जया वर्मा तथा गृह विज्ञान संकाय के समस्त कर्मचारियों ने भी कार्यक्रम में सहभागिता की। कार्यक्रम के अंत में कार्यक्रम अधिकारी डॉक्टर रश्मि सिंह ने सभी को धन्यवाद ज्ञापित किया।