
सहारा न्यूज टुडे
अखिल भारतीय सर्व समाज सेवा समिति उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष रवि सक्सेना ने कहा है कि भगवान चित्रगुप्त जी की पूजा सभी देशवासियों को अपने अपने घर में करनी चाहिए क्योंकि भगवान चित्रगुप्त सर्व समाज के भगवान थे और सभी के पाप पुण्य का लेखा जोखा रखते हैं। श्री सक्सेना ने आज यह विचार बरेली में निकली भगवान चित्रगुप्त जी की शोभायात्रा के स्वागत के दौरान कही। इस अवसर पर वेद प्रकाश सक्सेना कातिब, अश्विनी कमठान, डॉक्टर सुबोध अस्थाना, सुनील सक्सेना मिलन, आशीष सक्सेना, शैलेन्द्र सक्सेना शैलू, सुधीर मोहन, प्रदीप सक्सेना, राजीव सक्सेना, अशोक सक्सेना, अरुण शर्मा, शिव कुमार पाठक, बबिता गुप्ता, ममता सक्सेना, नीता सक्सेना, प्रीति कमठान, किरन सक्सेना, हेमलता श्रीवास्तव आदि उपस्थित थे।