
सहारा न्यूज टुडे
कानपुर नगर। मिशन शक्ति 5.0 के अंतर्गत महिलाओं को स्वावलंबी एवं सशक्त बनाए जाने के क्रम में पूर्णा देवी खन्ना गर्ल्स इंटर कॉलेज अशोक नगर (थाना क्षेत्र नजीराबाद) की कक्षा 11वीं की छात्रा हिमांशी सिंह चंदेल को एक दिन का थाना प्रभारी नजीराबाद बनाया गया।
एक दिन की थाना प्रभारी के रूप में हिमांशी सिंह चंदेल ने थाना क्षेत्र में लगने वाली समस्त ड्यूटियों के ड्यूटी रजिस्टर पर हस्ताक्षर किए तथा थाने की सभी कार्यवाहियों से अवगत हुईं। इस दौरान उन्होंने थाने के सीसीटीएनएस, आईजीआरएस, महिला हेल्प डेस्क, साइबर हेल्प डेस्क एवं मालखाने के आर्म्स सेक्शन का भी निरीक्षण किया। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं में नेतृत्व क्षमता, आत्मविश्वास एवं पुलिस कार्यप्रणाली की समझ विकसित करना रहा।