
सहारा न्यूज टुडे संम्पादक दुर्गेश कुमार तिवारी
उत्साह के साथ जनता ने किया स्वागत
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रोड शो में उमड़ा जनसैलाब
कानपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भव्य रोड शो में जनसैलाब उमड़ पड़ा। गुमटी से चले रोड शो में मोदी-मोदी ही गूंजता रहा। लोगों का जोश देखकर मोदी गदगद हो गए। उत्साह देख उन्होंने कई बार हाथ जोड़ा तो हाथ हिलाकर अभिवादन किया। पार्टी का चुनाव चिन्ह दिखाकर लोगों को वोट देने का मूक संदेश भी दिया। शनिवार की शाम 5:25 बजे प्रधानमंत्री एयरफोर्स स्टेशन पर पहुंचे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उनकी अगवानी की। वहां से उनका काफिला 6:38 बजे गुमटी गुरुद्वारा पहुंचा जहां उन्होंने गुरु महाराज के मत्था टेका। 6:58 बजे वह खुले रथ पर सवार हुए। उनके साथ मुख्यमंत्री के अलावा कानपुर नगर संसदीय सीट से भाजपा प्रत्याशी रमेश अवस्थी, अकबरपुर संसदीय सीट के प्रत्याशी देवेंद्र सिंह भोले भी खड़े हुए। जैसे ही रथ आगे बढ़ा, लोगों का जोश और हाई होता चला गया। ढोल-नगाड़ों के बीच लोग नृत्य करते नजर आए।