सहारा न्यूज टुडे
कानपुर नगर। जनपद में पुलिस कमिश्नरेट द्वारा चलाये जा रहे विशेष वांछित वारंटी के विरुद्ध अभियान के अंतर्गत पुलिस के आलाधिकारियों के कुशल निर्देशन में सोमवार को कानपुर नगर जनपद के थाना छावनी के थाना प्रभारी अरविंद कुमार राय के नेतृत्व में क्रमशः मुकदमा अपराध संख्या 106/24धारा 352/351(3)/109 (1) बी एन एस थाना छावनी कानपुर नगर से संबंधित 10 हजार रुपए का इनामिया अभियुक्त प्रतीक उर्फ राजन यादव पुत्र स्व0 ओम प्रकाश निवासी ग्राम भखरौली थाना ठठिया जनपद कन्नौज वर्तमान पता शिव कटरा थाना चकेरी कानपुर नगर 2024 से फरार चल रहा था। जिसे मुखबिर की सूचना पर उपनिरीक्षक अभिषेक दुबे मय हमराही उपनिरीक्षक हरेंद्र सिंह कांस्टेबल सौरभ सिंह ने सोमवार को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की। इस बावत जानकारी देते हुए उपनिरीक्षक अभिषेक दुबे ने बताया ने बताया कि वह पुलिस बल के साथ गश्त पर थे। इसी दौरान उन्हें मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि उपरोक्त मामलें में फरार चल रहे वांछित अपराधी कहीं भागने की फिराक में हैं। सूचना मिलते ही उन्होंने आनन फानन भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचकर छापेमारी कर उसे गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने बताया कि आरोपी छोटे पर दो का मामले दर्ज हैं और वह 10 हजार रुपए का इनामिया अपराधी है। गिरफ्तार आरोपी के विरुद्ध कार्यवाही कर उसे न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेजा दिया गया है।



