
सहारा न्यूज टुडे
कानपुर नगर। जनपद में पुलिस कमिश्नरेट द्वारा चलाये जा रहे वांछित वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत पुलिस के आलाधिकारियों के कुशल निर्देशन में मंगलवार को कानपुर नगर जनपद के थाना काकादेव के थाना प्रभारी राजेश शर्मा के नेतृत्व में क्रमशः मुकदमा अपराध संख्या 261/21धारा 354 भादवि 7/8 पास्को एक्ट ब थाना काकादेव कानपुर नगर से संबंधित अभियुक्त ओमकार उर्फ कार्लोस पुत्र राजाराम प्रजापति निवासी म0 नं0 122/367 मतैया पुरवा शास्त्री नगर थाना काकादेव कानपुर नगर को एवं मुकदमा अपराध संख्या 15224/2023 धारा 138 एन आई एक्ट व मु0 अ0 37153/2024 धारा 138 एन आई एक्ट थाना काकादेव कानपुर नगर में फरार चल रहे वारंटी बबलू विश्वकर्मा पुत्र स्व0 कुंदन लाल निवासी 117/एल/काकादेव कानपुर नगर एवं मु0 अ0 70940/17 धारा 111/414 भादवि थाना काकादेव कानपुर नगर से फरार चल रहे अनिल उर्फ मुल्ला पुत्र भोले उर्फ राम स्वरूप निवासी म0 नं0 117/एल/176 कालका नगर नवीन नगर काकादेव कानपुर नगर को तथा मु0अ0 865/2020धारा 354ए/325/504/506भादवि व 7/8 पॉक्सो एक्ट थाना काकादेव कानपुर नगर से फरार चल रहे रचित भाटिया पुत्र हरि मोहन निवासी म0नं0 117/एल/257नवीन नगर थाना काकादेव कानपुर नगर काफी दिनों से फरार चल रहे थे। जिसे मुखबिर की सूचना पर काकादेव थाना प्रभारी राजेश शर्मा, चौकी प्रभारी शास्त्री नगर उपनिरीक्षक अरविंद कुमार, चौकी प्रभारी सर्वोदय नगर उपनिरीक्षक लोकेंद्र सिंह, उपनिरीक्षक राजीव कुमार, उपनिरीक्षक राजू खरवार, उपनिरीक्षक अमित कुमार सिंह, उपनिरीक्षक पवन कुमार, उपनिरीक्षक सत्येंद्र सिंह परमार, उपनिरीक्षक आशुतोष पाण्डेय, उपनिरीक्षक नारायण पाण्डेय, उपनिरीक्षक नितिन कुमार, उपनिरीक्षक विनीत कुमार सिंह मय कांस्टेबल आमोद कुमार ने मंगलवार को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की। इस बावत जानकारी देते हुए थाना प्रभारी राजेश शर्मा ने बताया ने बताया कि वह पुलिस बल के साथ गश्त पर थे। इसी दौरान उन्हें मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि उपरोक्त मामलें में फरार चल रहे वांछित अपराधी कहीं भागने की फिराक में हैं। सूचना मिलते ही उन्होंने आनन फानन भारी पुलिस बल के साथ अलग अलग चारों जगह मौके पर पहुंचकर छापेमारी कर चारों वारंटियों को गिरफ्तार कर लिया।गिरफ्तार चारों वारंटियों के विरुद्ध कार्यवाही कर उसे न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेजा दिया गया है।