
सहारा न्यूज टुडे संम्पादक दुर्गेश कुमार तिवारी
कानपुर देहात। मंगलपुर थाना क्षेत्र के भंदेमऊ गांव में गांव के बाहर एक फार्म परिसर में खड़े शीशम के पेड़ में संदिग्ध परिस्थितियों में एक युवक का शव लटकता मिला। जिससे हड़कंप मच गया। घटना की जानकारी होते ही घर में कोहराम मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना की छानबीन कर मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।जानकारी के अनुसार मंगलपुर थाना क्षेत्र के भंदेमऊ गांव निवासी मेवालाल संखवार का 20 वर्षीय पुत्र विपरेंन्द्र बीते मंगलवार को घर से किसी काम से गया था। लेकिन शाम तक वह वापस नही आया तो परिजनों को चिंता हुई और उन्होंने उसकी खोजबीन शुरू की लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली। बुधवार को गांव के बाहर एक सहतूत फॉर्म परिसर में खड़े शीशम के पेड़ में रस्सी के सहारे फांसी के फंदे पर उसका शव लटकता मिला। घटना की जानकारी होते हैं परिजनों में चीख पुकार मच गई। सूचना पर फील्ड यूनिट टीम के साथ पहुंची मंगलपुर पुलिस ने घटना की जांच पड़ताल की। वहीं टीम ने जांच पड़ताल कर नमूने संकलित किए। जिसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया हैं। थाना प्रभारी देवेंद्र विक्रम सिंह ने बताया की हत्या या आत्महत्या की वजह अभी स्पष्ट नहीं हो पाई है।फिलहाल शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भिजवाया गया है।