
सहारा न्यूज टुडे/दुर्गेश कुमार तिवारी
कानपुर। पुलिस आयुक्त महोदय कमिश्नरेट कानपुर नगर के आदेशानुसार अनावरण हेतु शेष अभियोगों में वांछित/इनामिया अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में फजलगंज पुलिस ने 20 हजार रुपये के इनामिया अपराधी को गिरफ्तार किया। फजलगंज पुलिस ने अंकित यादव उर्फ कृष्णा डाॅन पुत्र राजकुमार निवासी ग्राम चकेरी निकट चकेरी रेलवे क्रॉसिंग थाना चकेरी कानपुर नगर उम्र करीब 20 साल को दादा नगर ढाल कन्टेनर यार्ड के पास से पुलिस ने गिरफ्तार किया। फजलगंज थाना प्रभारी अमरनाथ विश्वकर्मा ने बताया कि अंकित को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
गिरफ्तार करने वाली टीम में थाना फंजलगज प्रभारी निरीक्षक अमरनाथ विश्वकर्मा,चौकी प्रभारी मिल एरिया उपनिरीक्षक सुनीत शर्मा,चौकी प्रभारी दर्शनपुरवा श्री रामकृष्ण मिश्रा,चौकी प्रभारी ई स्टेट उपनिरीक्षक लोकेद्रं सिंह, हेड कांस्टेबल अजय सिंह, कांस्टेबल अनुराग सिरोही मौजूद थे।