
सहारा न्यूज टुडे/दुर्गेश कुमार तिवारी
कानपुर। लाल इमली के पास गो हत्या करने वाले आरोपितों को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। आरोपित के पैर में गोली लग गई। पुलिस ने अस्पताल में भर्ती करया।
डीसीपी सेंट्रल आरएस गौतम ने बताया कि बीते दिनों ग्वालटोली के एफएम कॉलोनी निवासी श्याम नारायण यादव की गाय रात में गायब हो गई थी। जांच करने में पर पता चला कि लाल इमली के पास म्योर मिल मछली बाजार के अंदर जंगल में उसकी हत्या कर दी गई थी। पीड़ित की सूचना पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी। एसीपी कर्नलगंज महेश कुमार को सूचना मिली कि सुबह चार बजे दो युवक एक गाय को हत्या के इरादे से उसे ग्वालटोली के रामानिहालुपुर चौकी क्षेत्र के मंगलपुर गांव में गंगा किनारे बांधे हुए हैं। पुलिस उन्हें पकड़ने पहुंची तो उन्होंने फायरिंग कर दी। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की। उन्नाव के कासिम नगर निवासी मो. अशफाक के पैर में गोली लग गई। वहीं उसका साथी उन्नाव निवासी मो. अजहरूद्दीन गिरफ्तार हो गया। पुलिस ने घायल को उर्सला भेजा।