
सहारा न्यूज टुडे संम्पादक दुर्गेश कुमार तिवारी
कानपुर। चंद्रशेखर आजाद कृषि एंवम प्रौद्योगिक विद्यालय कानपुर द्वारा संचालित कृषि विज्ञान केंद्र दरियापुर के प्रभारी को कृषि विज्ञान केन्द्र के स्वर्ण जयंती समारोह के उपलक्ष्य में प्रसार निदेशक डॉ0 आर के यादव द्वारा मशाल सौंपी गई थी। इस समारोह कार्यक्रम के अवसर पर केन्द्र के प्रभारी डॉ0 आर पी एन सिंह ने सभी को बधाईयां देते हुए कृषि विज्ञान केंद्र की महत्ता पर प्रकाश डाला और कहा कि 1974 में प्रथम कृषि विज्ञान केंद्र पुद्दुचेरी में स्थापना के बाद देश के विभिन्न जनपदों में खुले केवीके द्वारा कृषि ,पशुपालन, मछली पालन, शहद उत्पादन और औद्यानिक उत्पादनों में निः संदेह बदोत्तरी हुई है। जिसमें के वी के की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। उन्होंने जनपद रायबरेली में गेहूं, धान के उत्पादन में हुई बढ़ोतरी तथा सहफसली खेती को बढ़ावा देने के विषय में बताया। केंद्र के वैज्ञानिकों ने अपने-अपने विषय से संबंधित तकनीकी उपलब्धियों के विषय में बताया। इस कार्य क्रम में 50 से भी अधिक किसानों एवं नवयुवकों ने उल्लासपूर्वक प्रतिभाग किया और के वी के की भूमिका की प्रशंसा की और कहा कि जिस तरह से वैज्ञानिक खेतों,खलिहानों तक जाकर तकनीकी जानकारी दे रहे हैं, उससे हमारा जीवन स्तर निश्चित रूप से बेहतर हो रहा है। इस अवसर पर केंद्र के वैज्ञानिक एवं किसानों ने प्रतिभा किया।