सहारा न्यूज टुडे/संम्पादक दुर्गेश कुमार तिवारी
- कानपुर। थाना छावनी क्षेत्र की गंगाघाट चौकी क्षेत्र में एक युवक अजय कश्यप पुत्र बनवारी लाल कश्यप निवासी पुराना गंगा पुल शुक्लागंज थाना गंगाघाट कोतवाली जनपद उन्नाव स्थायी पता गाँव पुरवा थाना छपिया जनपद गोण्डा उम्र करीब 32 वर्ष को पुलिस ने नाजायज गांजे के साथ गिरफ्तार किया। वहां हाथ मे थैला पकड़े नाजायज गांजा रूपये लेकर लोगों को बेच रहा था। थाना प्रभारी छावनी कमलेश राय को सूचना मिलते ही त्वरित कार्यवाही करते हुए उक्त स्थान पर तलाशी/बरामदगी व गिरफ्तारी हेतु दबिश दी। गिरफ्तार किए गए अभियुक्त के कब्जे से 01 किलो 650 ग्राम नाजायज गांजा व गांजा बिक्री के 2900 रूपये नगद बरामद हुये। बरामदगी के आधार पर पकड़े गये अभियुक्त को पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही कर रहीं हैं।
गिरफ्तारी करने वाली टीम में थाना छावनी प्रभारी कमलेश राय, उपनिरीक्षक जितेन्द्र सिंह, उपनिरीक्षक मनोज कुमार, उपनिरीक्षक रोहित तोमर,कांस्टेबल ज्ञानेन्द्र सिंह मौजूद थे।