सहारा न्यूज टुडे/दुर्गेश कुमार तिवारी
कानपुर। मंगला विहार द्वितीय में चोरों ने बंद पड़े मकान का ताला तोड़कर लाखों का माल पार कर दिया। पीड़ित ने चकेरी थाने में चोरी का मामला दर्ज कराया है।
चकेरी के चिश्ती नगर निवासी शमीम अहमद का बेकरी का कारखाना है। शमीम ने बताया कि करीब दस दिन पहले वह परिवार के साथ फतेहपुर के हथगांव के चक मुल्लनपुर गांव गए थे। 16 जनवरी की रात को वह भी काम के कारण बेकरी से घर पर नहीं लौटे। देर रात चोर ताला तोड़कर घर में घुसे। चोरों ने अलमारी में रखे चार लाख रुपये समेत करीब 16 लाख का माल पार कर ले गए। 17 जनवरी को पड़ोसियों ने घर का ताला टूटा देखा तो शमीम को घटना की जानकारी दी। घर में चोरी की बात सुनकर शमीम के होश उड़ गए। चकेरी इंस्पेक्टर अशोक दुबे ने बताया कि चोरी का मामला दर्ज कर फुटेज खंगाले जा रहे हैं। जल्द चोरों को गिरफ्तार किया जायेगा।