
दुर्गेश कुमार तिवारी
कानपुर। जिलाधिकारी श्री विशाख जी एवं नगर आयुक्त श्री शिवशरणपा जी0एन0 द्वारा आगामी 22 जनवरी को प्रस्तावित प्राण प्रतिष्ठा के कार्यक्रम के अवसर पर जनपद के विभिन्न मंदिरों में भव्य कार्यक्रम आयोजित किए जाने के संबंध में आज पनकी मंदिर एवं आनंदेश्वर परमट मंदिर का निरीक्षण करते हुए मंदिर के महंत एवं आयोजन समिति से वार्ता की गई और दिनांक 22 जनवरी 2024 को मंदिर में भव्यता के साथ विभिन्न कार्यक्रम आयोजित करने के संबंध में विचार-विमर्श किया गया।
निरीक्षण में जिलाधिकारी द्वारा उपस्थित समस्त संबंधित अधिकारियों हेतु निम्न निर्देश दिएं।
æ
अपर नगर आयुक्त नगर निगम को निर्देशित किया गया कि अभियान चलाकर जनपद के समस्त मंदिरों तथा उसके आस पास निरंतर सफाई कराई जाए।
समस्त जोनल अधिकारी नगर निगम यह सुनिश्चित करें कि उनके क्षेत्र के समस्त मंदिरों में की जाने वाली सफाई की नियमित मॉनिटरिंग उनके द्वारा की जाए।
मंदिरों में सजावट एवं प्रकाश व्यवस्था के लिए मुख्य अभियंता मार्ग प्रकाश के निर्देश दिए गए कि समस्त मंदिरों की मार्ग प्रकाश व्यवस्था के साथ साथ मंदिरों में लाइटिंग कराना सुनिश्चित करे।
जनपद के समस्त मंदिरों के पास डस्टबिन रखा जाए, प्रकाश की व्यवस्था तथा जहॉ भी भण्डारे का आयोजन किया जाए वहॉ पर भण्डारे के उपरान्त तत्काल सफाई कराई जाए।
अपर नगर आयुक्त को निर्देश दिए गए की नगर के समस्त मंदिरों के महंत एवं पुजारी एवं कार्यक्रमों के आयोजन समितियों से निरंतर समन्वय बनाए रखें एवं जो भी कमी हो उसे तत्काल दूर कराएं।